राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 01 मई 2026 से जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित होंगे। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इन शिविरों के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर प्रभारी एवं सहायक प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी एवं मैदानी अमले को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत 01 मई 2026 को ग्राम भीरागांव ब, कुम्हारपारा, सिरसिबेड़ा, मसौरा, गिरोला, सातगांव, पल्ली, सितली, चिलपुटी, पलारी, डोंगरीगुड़ा, बफ़ना, बड़े भिरावंड, छोटेभिरावंड, छोटेबंजोड़ा, नेवता, मुलमुला, धनपुर, लेमडी, खड़का, भोगाड़ी में शिविर आयोजित होगा। 04 मई 2026 को ग्राम फूफा गिरोला, इंदागांव, फरसगांव, लखनपुरी, मरवाबेडा, चिपावंड, उमरगांव ब, कुलझर, भगदेवा, सिघनपुर, बड़ेसिलाटी, मालगांव, कुम्हारी, निलजी, भीरागांव अ, कोकोड़ी, करंजी, बड़ेकनेरा, कमेला, कुकाड़गारकापाल, जरेबेंदरी में शिविर आयोजित किया जाएगा। 06 मई 2026 को ग्राम बड़े बेंदरी, बोलबोला, बाखरा, काकड़ाबेड़ा, डोंगरसिलाटी, कतावंड, सिदावंड, दहीकोंगा, राजागांव, बनियागांव, सुकुरपाल, जोबा, घोड़ागांव, माकड़ी, चिखलपुटी, कुसमा, कचोरा, सोनाबाल और बड़ेउसरी में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 08 मई 2026 को ग्राम बनउसरी, चिचपोलंग, बोटिकनेरा, करनपुर, मुनगापदर, बड़ेबजोड़ा, पुसावंड, मोहलई, ख़चगांव, मड़ानार, नगरी, संबलपुर, बम्हनी, इसलनार, चमई, हंगवा, कारसिंग, बोरगांव, मयूर डोंगर, पोलांग और खण्डाम में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत 04 मई को ग्राम भोंगापाल, बानगांव, माझीआंठगांव, गटटीपलना, शंकरपुर, कोरई, तोरण्ड, मांदागंाव, झाटीबन, बंगोली, मोदे, कन्हारगंाव, आमगांव, बारदा, गवाड़ी, छिन्दलीबेड़ा, जैतपुरी, सिरपुर, सिरसीकलार, बाड़ागांव, भानपुरी, कुल्हाड़गांव, फूफगांव, बोरगांव (पूर्वी) में, 05 मई को पलना, झाकरी, चिचाड़ी, भण्डारवण्डी, गोड़मा, भूमका, मोदेबेड़मा, कुलानार, कोकोड़ाजुगानार, जामगांव, कोसागांव, लंजोड़ा, तुर्की, हाटचपई, फुण्डेर, मोहलई, भण्डारसिवनी, चांदागांव, सिंगारपुरी, 06 मई को ग्राम आलमेर, मोड़ेगा, कसई, फरसगांव, जुगदई, पैसरा, बोथा, नेट, कोन्दाबेड़ा, आलोर, मोहपाल, उरन्दाबेड़ा, देवगांव, गुमड़ी, सोड़मा, कबोंगा, बड़ेओड़ागांव, सारबेड़ा, बोरगांव, 07 मई को ग्राम मैनपुर, चिंगनार, रांधना, आदवाल, पाटला, बैल, बनचपई, कोलंगा, कोनगुड़, परोदा, कुम्हारबड़गांव, कोण्डापखना, दावड़े, छोटेओड़ागांव, चनियागांव, चांदाबेलगांव, जुगानीकलार
हिर्री और 08 मई को केहलाकोट, गोहड़ा, पतोड़ा, पाण्डेआठगांव, कोर्राबड़गांव, पावड़ा, खण्डसरा, दिगानार, बड़ेडोंगर, छिंदली, बड़गई, अलीबेड़ा, कारागांव, बोकराबेड़ा, चरकई, चूरेगांव, बोरगांव ( पश्चिम) में शिविर आयोजित होगा।
जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 02 मई को ग्राम खालेमुरवेण्ड, साल्हेभाट, होनहेड़, घोड़ाझर, मिड़दे, बेड़मामारी, कोदोभाट, गुडरीपारा, सिवनीपाल, एटेकोन्हाडी, डोहलापारा, ठाकुरपारा, निराछिन्दली, उन्दरी, बंधापारा, आंवरी, कोरकोटी, करमरी, सुकबेड़ा, आंचलापारा, भाटगांव, सवाला, बड़ेखौली, गददाड़, कावागांव, कोरगांव, पराली, बिन्झे, अरण्डी, आदनबेड़ा, गारावण्डी, पीपरा, बडे़ठेमली, खुटपदर में, 04 मई को ग्राम खुटापारा
हरवेल, उपरमुरवेण्ड, कुमूड़, उपरचंदेली, गढ़धनोरा, ब्यालपुर, नालाझर, हलिया, जरण्डी, अड़ेंगा, बाण्डापारा, नारना, तुतारी, खालेबेदी, बेलगांव, हिचका, धनोरा, कर्रारमेटा, बनियागांव, बिटालखौली, ईरागांव, बुईकीजुगानार, बकानभाटा, चारभाटा, नयानार, नवागढ़
हरवाकोड़ो, सिकागांव, आंवराभाटा और बहीगांव में, 05 मई को मुरनार, चिपरेल, खालेचंदेली, चेरबेड़ा, उपरबेदी, सरगीपाल, कोहकामेटा, गौरगांव, प्रधानचेर्रा, गारका, टाटीरास, चुड़ावा, तिमड़ी, धु्रवापारा, सिलाटी, चुरेगांव, सवालवाही, कलेपाल, तेन्दुभाटा, पलोरा, डुमरपदर, तोषकापाल, मस्सूकोकोड़ा में, 06 मई को ग्राम डोंडेरापाल, दादरगढ़, उमरादाह, माड़गांव, बावनीमारी, रांधा, सिंगनपुर, गुलबापारा, बदवर, कोठोड़ी, पडडे, डुण्डाबेड़मा, खेतरपाल, बेड़मा, सालेभाट, 07 मई को ग्राम कुकड़ादाह, माहुरबेड़ा, भण्डारपाल, गिरगोली, तुमुसकोनाड़ी, सिदावण्ड, तोड़ासी, उमला में और 08 मई को ग्राम कुदाड़वाही, बटराली, जामगांव, मांझीचेरा और कानागांव में शिविर आयोजित होंगे।
जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत 2 मई 2026 को एरला, छिनारी, छोटेसोंहगा, बड़ेघोड़सोड़ा, तरईबेड़ा, ओण्डारगांव, देवगांव, हीरापुर, धारली, देवडोंगर, तितना, खुड़ी में शिविर आयोजित किया जाएगा। 4 मई 2026 को सोनाबेड़ा, ओटेण्डा, कोकोड़ी, गारे, उलेरा, केरावाही, माझीबोरण्ड, बाडरा, छोटेसलना, मारागांव, तमरावण्ड, उमरगांव में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। 5 मई 2026 को गुमड़ी, नेवरा, छोटेघोड़सोड़ा, बेड़ागांव, तुर्रेबेड़ा, अमरावती, अनतपुर, सोड़मा, जोंधरा, गुहाबोरण्ड, सोढ़सिवनी, बागबेड़ामें जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। 6 मई 2026 को गागड़ा, बड़ेसोंहगा, अंरगुला, देवहरदुली, भाटगांव, दण्डवन, टेडमुण्डा, नालाझर, भिरण्डा, भतवा, सण्डसा, बड़गांव में शिविर आयोजित किया जाएगा। 7 मई 2026 को सिवनी, पीढ़ापाल, रांधना, भीरागांव, लभा, बुडरा, बरकई, माकड़ी, मगेदा, लूभा, हाड़ीगांव, कावरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। 8 मई 2026 को कोटवेल, तारगांव, सोंहगा, बीजापुर, किरमारी, जड़कोंगा, उड़िदगांव, ठेमगांव, बालोण्ड, काटागांव, कुरलूबहार, करण्डी में शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत 1 मई 2026 को कोगेंरा, सोनपुर, कोरहोबेड़ा, बैजनपुरी, आमागुहान, कोरगंाव, रामपुर में, 4 मई 2026 को विश्रामपुरी अ, रोगाडीही, बीरापारा, फरसाडीही, विश्रामपुरी ब, जिर्रापारा, खरगंाव में, 6 मई 2026 को टेवंसा, कलगांव, बड़ेराजपुर, छोटेराजपुर, पाण्डोकी, मा0खरगंाव, कलेपाल में और 8 मई 2026 को कोपरा, नौकाबेड़ा, ढोढंरा, बडबत्तर, छिदंली, हरवेल, किबड़ा, धामनपुरी में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने गांव में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करे
संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा
