Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

Police Job का सपना टूटा: दौड़ते समय युवक की मौत, उम्र सिर्फ 23 साल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक युवक की पुलिस भर्ती के दौरान मौत हो गई। वह दौड़ते समय गिर पड़ा, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

23 वर्षीय पुरुषोत्तम भीमराव बुरकुल की मौत


बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान मौत हो गई और उसका पुलिस की ड्रेस पहनने का सपना अधूरा रह गया। 

क्या है पूरा मामला?

पुणे में पुलिस भर्ती के दौरान बुलढाणा के युवक की दौड़ते समय मौत हो गई। बुलढाणा जिले के देऊळगाव राजा तहसील के चिंचोली बुरकुल निवासी 23 वर्षीय पुरुषोत्तम भीमराव बुरकुल की 28 मार्च को पुणे में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान मौत हो गई।

यह घटना पुणे के शिवाजीनगर मैदान में हुई, जहां पुरुषोत्तम 1600 मीटर दौड़ की परीक्षा में हिस्सा ले रहे थे। दो चक्कर सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद, तीसरे चक्कर के दौरान उन्हें अचानक दौरा (फिट) पड़ा और वे ट्रैक पर ही गिर पड़े।

अधिकारियों द्वारा उन्हें तुरंत ससून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दौड़ते समय क्यों हो जाती है मौत?

दौड़ते से होने वाली मौत के कई कारण हो सकते हैं। इसमें ज्यादातर मामले कार्डियक अरेस्ट से जुड़े होते हैं, जो देखने में दौरा जैसा लगता है। इसके अलावा ये मिर्गी का दौरा भी हो सकता है, लेकिन दौड़ जैसे व्यायाम के दौरान अचानक मौत का सबसे बड़ा कारण हृदय संबंधी समस्या है।

दौड़ते समय शरीर पर बहुत दबाव पड़ता है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है। ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल को ज्यादा ऑक्सीजन और ब्लड की जरूरत पड़ती है। अगर दिल में कोई छिपी हुई समस्या हो, तो यह दबाव अचानक घातक होता है और दिल ठीक से पंप नहीं कर पाता, दिमाग और शरीर को ब्लड/ऑक्सीजन नहीं मिलता, और कुछ मिनटों में मौत हो सकती है।

युवा एथलीट्स में सबसे आम कारण दिल की मांसपेशी का असामान्य रूप से मोटी हो जाना है। इसके अलावा जन्मजात दिल की धमनियों की गलत संरचना भी मौत का कारण बन सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes