गंगापुर ग्रामीण/।भीलवाड़ा शनिवार को अजमेर में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा एवं लाभार्थी शिविर में गंगापुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और महिलाओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन की एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में Narendra Modi के संबोधन को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
गंगापुर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजेश चौधरी के नेतृत्व में महामंत्री योगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रतन बेरवा एवं राजू सालवी, मंत्री लीला देवी शर्मा और राजू कंवर, पूर्व महामंत्री रमेश सालवी सहित कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
युवा मोर्चा से शिव वैष्णव, विक्रम सिंह चुंडावत, हेमेंद्र शर्मा, संजय सालवी और कन्हैया सैन ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। महिला प्रतिनिधि माया धोबी सहित सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
गंगापुर मंडल के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक बताया।
रिपोर्ट: प्रकाश चंद्र
