लोकेशन देवास सोनकच्छ
चिराग पटेल की रिपोर्ट
बकाया बिल वसूली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात 9 बजे काटे गए कनेक्शन
देवास की सोनकच्छ तहसील के गंधर्वपुरी बिजली विभाग ने बकाया बिलों की वसूली को लेकर अपना रुख कड़ा कर लिया है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे विभाग की टीम ने गंधर्वपुरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 से 10 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए।
जानकारी के अनुसार, इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया था और विभाग द्वारा दिए गए नोटिस को भी नजरअंदाज कर दिया था। जूनियर इंजीनियर भारत पंवार और अन्य उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मार्च महीने में राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपने बिलों का भुगतान करें। आने वाले दिनों में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
