Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रामगढ़ में ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाते हुए हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी - NN81



रामगढ़ अलवर राजस्थान

अमित भारद्वाज


रामगढ़ कस्बे की ईदगाह पर ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।स्थानीय ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और सामूहिक नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

मौलाना मोहम्मद इलियास ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र के करीब 40 गांवों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे। ईदगाह पर समाजसेवी अनिल कुमार जैन

व समाजसेवी बलिराम सैनी की तरफ से मीठे पानी की प्याऊ लगाई गई. इस मौके पर कांग्रेस नेता आर्यन जुबेर खान

 ने अपने संबोधन ईद में गणगौर की बधाई दी और कहा कि ईमानदारी,ने की और मेहनत की कमाई से जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे,प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का प्रतीक है।

इसके बाद मौलवी मुखती शाहिद द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई, जिसमें क्षेत्र सहित पूरे देश में शांति,सद्भाव और तरक्की की दुआ की गई।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आर्यन  जुबेर खान. नसरू खान. बबली पंडित. बलिराम सैनी. अनिल जैन. अमित भारद्वाज. जयराम मीणा. दया किशन सैनी. उदल खान मांगेराम मास्टर.रामू मेघवाल. शौकत खान. डॉक्टर सहाबुद्दीन. बंटी छैला. आरिफ खान. भुवनेश साहू. अब्दुल अजाज. तैयब हुसैन.आदि हजारों लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामगढ़ थाना प्रभारी अजीत बड़सरा  पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में शांति और सुव्यवस्था बनी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes