Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार: रामपुर बरकोनिया पुलिस की सख्त कार्रवाई - NN81




न्यूज़ नेशन 81 क्राइम ब्यूरो सोनभद्र रामआश्रय बिंद


सोनभद्र: जिले में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।


थाना परिसर में वर्ष 2025 के आबकारी अधिनियम से जुड़े लंबित माल मुकदमों का निस्तारण करते हुए कुल 26 मामलों में बरामद करीब 209 लीटर अवैध कच्ची शराब को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में की गई।


इस दौरान नायब तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर बरकोनिया विनोद कुमार की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और नियमों के तहत संपन्न कराया गया।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा, और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes