Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल समापन, संगठन मजबूती पर जोर - NN81





पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


पिड़ावा, 24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत मंगलवार को पिड़ावा के मिलियन किड्स स्कूल में झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र


 के पिड़ावा ग्रामीण एवं नगर मंडल की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होता है और सही कार्यशैली से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में संगठन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया ने वैचारिक अधिष्ठान पर जोर देते हुए संगठन को सर्वव्यापी बनाने का आह्वान किया। पूर्व जिला महामंत्री निर्मल शर्मा ने भाजपा के इतिहास एवं संगठन की रीति-नीति की जानकारी दी तथा पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया।

एससी मोर्चा के प्रकाश वर्मा ने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर दिया। नगर मंडल अध्यक्ष राजू माली ने कार्यपद्धति पर मार्गदर्शन देते हुए “पार्टी सेवा ही सच्ची सेवा” का संदेश दिया।

इसके अलावा जीवंधर जैन ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालकिशन जमीदार ने बूथ प्रबंधन की बारीकियां समझाते हुए “बूथ जीता, तो चुनाव जीता” का मंत्र दिया।

आईटी संयोजक रामेश्वर गोस्वामी ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन का प्रचार-प्रसार और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संदीप, कृष्णा मंडलोई, प्रधान सीत भील, जिला मंत्री रमेश दांगी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes