Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कुमावत समाज ने राम नाम की धुन के साथ निकाला फुल डोल चल समारोह :-NN81



झारडा- रामस्नेही संप्रदाय से जुड़े कुमावत समाज द्वारा महिदपुर विधानसभा के गांव झारड़ा में मंगलवार को होली के दूसरे दिन फूल डोल चल समारोह निकाला गया जिसमें समाज के सैकड़ो लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर अनुभव वाणी की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया 

सैकड़ो वर्ष पूर्व राम स्नेही संप्रदाय के संस्थापक परम पूज्य स्वामी रामचरण जी महाराज के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुई फूलडोल चल समारोह की परंपरा नगर में कुमावत समाज हर्षोल्लास के साथ मानता आ रहा है मंगलवार को इस परंपरा को कायम रखते हुए राम द्वारा से बैंड बाजे के साथ श्री राम जय राम जय जय राम की धुन के साथ चल समारोह प्रारंभ हुआ जो कुमावत मोहल्ला नई सड़क चोक बाजार नाग मंदिर होता हुआ पुनः राम द्वारा पहुंचा मार्ग में आगे आगे बैंड धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दे रहा था तो बीच में स्वामी श्री राम चरण जी महाराज के द्वारा लिखी अनुभव वाणी को शीर पर धारण भक्तगण चल रहे थे वाणी जी का जगह-जगह नगर वासी पूजा अर्चना कर रहे थे 

 आयोजकों के द्वारा रथ में स्वामी श्री रामचरण महाराज के चित्र को सजाया संवारा गया था श्रद्धालु उनके दर्शन कर अपने को धन्य महसूस कर रहे थे समापन के दौरान महेश आचार्य के द्वारा भक्त प्रहलाद की कथा उपस्थित लोगों को श्रवण कराई गई वही स्वामी श्री राम चरण जी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज के वरिष्ठ सदस्य मांगीलाल कुमावत ने रामस्नेही संप्रदाय के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया इस अवसर पर अध्यक्ष रामलाल कुमावत रामगोपाल कुमावत, अजय कुमावत, रामनिवास कुमावत, रामगोपाल मंत्री जी राम प्रसाद कुमावत, राजाराम कुमावत,विनोद कुमावत, केदार कुमावत कैलाश कुमावत सहित संपूर्ण कुमावत समाज की उपस्थिति रही कार्यक्रम के पश्चात आरती कर महाप्रसाद वितरण की गई

संवाददाता

प्रदीप बैरागी  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes