Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

व्यापारी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, सोनभद्र में अहम बैठक आयोजित - NN81




न्यूज़ नेशन 81 क्राइम ब्यूरो सोनभद्र रामआश्रय बिंद 


सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार, 24 मार्च 2026 को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के प्रमुख व्यापारी, उद्यमी, पेट्रोल पम्प मालिक तथा बैंक मित्र शामिल हुए।


गोष्ठी के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं नगर में यातायात को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी।


इसके साथ ही उपस्थित व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों को हरसंभव सुरक्षा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया गया।


इस अवसर पर जनपद के सर्राफा व्यापारी, पेट्रोल पम्प संचालक, बैंक मित्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes