जनजाति सुरक्षा मंच बलरामपुर दिल्ली में हुंकार भरने के लिए तैयार।
जनजाति सुरक्षा मंच, बलरामपुर द्वारा दिनांक 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को मंदिर प्रांगण तातापानी, बलरामपुर में एक दिवसीय जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। डी-लिस्टिंग की व्यापक तैयारियों को लेकर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि इंद्र भगत प्रांत सह संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच जशपुर, मेहीलाल सिंह आयम जिला संयोजक बलरामपुर, शशिकला भगत सह संयोजक बलरामपुर,मुंशीराम शांडिल्य जिला टोली सदस्य जनजाति सुरक्षा मंच,पीताम्बर सिंह वनवासी कल्याण आश्रम संगठन मंत्री बलरामपुर, अर्जून सिंह जिला टोली सदस्य बलरामपुर,शंकर सिंह,उदय राम,जय शंकर सिंह,रामविचार सिंह, बलरामपुर के जनजाति समाज की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में समाज ने भगवान महादेव एवं माता पार्वती की शरण में आशीर्वाद लेकर संकल्प किया कि डी-लिस्टिंग की मांग तब तक जारी रहेगी, जब तक अनुच्छेद 342 में संशोधन कर कानून नहीं बनाया जाता। तथा आगामी दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई ।
जनजाति सुरक्षा मंच,सनातन या अपने मूल धर्म से धर्मांतरित होकर, जनजाति समाज के होते हुए दूसरे धर्म को अपने के पश्चात भी सरकारी आरक्षण का लाभ लेकर मूल रूप से जनजातियों के हक को छीनने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों को आरक्षण लेने से वंचित करने हेतु संविधान के अनुच्छेद 342 में संशोधन कराने के लिए डी लिस्टिंग के नाम से देशभर में संघर्ष रैली की मुहिम छेड़ दिए हैं ।
रिपोर्टर: ललन कुमार गुप्ता
