पिड़ावा तहसील से
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा में ईदगाह चौराहा स्थित मुस्लिम जमाअत खाने में मंगलवार को पूर्व प्रधान एवं झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राम लाल चौहान के सानिध्य में रोज़ा इफ़्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस अवसर की खास बात यह रही कि हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ़्तार किया और आपसी भाईचारे व साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में
पूर्व जनपद रणजीत सिंह जी चौहान
नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बागवान, पूर्व नगर अध्यक्ष नसरूदीन खान, रईस मंसूरी तथा पूर्व सेवा दल जिला उपाध्यक्ष यूसुफ़ रईस की विशेष भूमिका रही।
इफ़्तार कार्यक्रम में पूर्व पार्षद पारस जैन, संजय राणा, भवानीमंडी बीसीएमओ विकास रमेश माली, माली समाज अध्यक्ष बालचंद माली, संजय जैन, राजूलाल माली, पूर्व पार्षद घीसू धोबी, विशाल बघेरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष अकील अहमद गुड्डू, शकील मम्मा, अमीर उद्दीन बंटी, रईस मंसूरी, पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह, नेपाल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ
