संवादाता - प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा जिला उज्जैन मध्यप्रदेश
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा साधना एवं साधक वर्ग की गोष्ठी का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन से पधारे जिला समन्वयक आदरणीय रामप्रसाद सरिया नरेंद्रसिंह सिकरवार बालूसिंह आंजना श्यामलाल जोशी द्वारा साधना एवं साधक वर्ग की गोष्टी ली गई। कार्यक्रम पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन बमनई मार्ग झारडा पर रखा गया
गोष्ठी में झारड़ा तहसील में नवरात्रि में गायत्री मंत्र की साधना के लिए 100नए साधक बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो एक माला प्रतिदिन 3 माला पांच माला 11 माला 30 माला का जप या गायत्री मंत्र लेखन कर सके विचार क्रांति के बीज मंत्र हम सुधरेंगे,युग सुधरेगा। हम बदलेंगे, युग बदलेगा।।
परम पूज्य गुरुदेव के सूत्र को जीवन मेंअपनाने एवं अपने जीवन को तपोमय बनाने के लिए साधना से सिद्धि की प्राप्ति हेतु गायत्री मंत्र को अपने जीवन में उतारने आह्वान किया गया ।
मातृशक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी 2026 के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम शांतिकुंज में होने जा रहा है इसी के तहत गायत्री मंत्र का जप ध्यान लेखन अंशदान समयदान अन्नदान का संकल्प करवाया गया एवं आगामी योजनाओं के कैलेंडर का वितरण किया गया तथा अन्नदानके लिए शांतिकुंज के नाम से छपी हुई थेलियां भी वितरित की गई साधना कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन नरेंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोहर लाल सोनी हेमचंद शर्मा हरिनारायण जोशी बंसीलाल शर्मा रामेश्वर कुमावत प्रकाश जायसवाल ओम प्रकाश जायसवाल हेमंत जोशी कमलेश बैरागी चंद्रशेखरउपाध्याय डॉ गोपाल राठौड रामकन्या कुमावत सरिता दीक्षित किरण पोरवाल खुशबू पोरवाल गायत्री आंजना शकुंतला दानगढ़ इत्यादि परिजन सम्मिलित हुए उक्त जानकारी गायत्री प्रचार प्रसार सेवक दिनेश पोरवाल द्वारा दी गई
