Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गर्मी में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए नगर पंचायत एक्शन में, प्रभावित वार्डो में कराया जा रहा है बोरखनन :-NN81



 नगर अध्यक्ष ने जल विभाग के कर्मचारियो के साथ बैठक कर गर्मी में पानी की समस्या से निपटने के लिए बनाई कार्ययोजना 

अंबागढ़ चौकी:- गर्मी में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए नगरीय निकाय ने  प्रभावित वार्डो में फरवरी महिने से काम करना शुरू कर दिया है। गुरूवार को नगर पंचायत ने नगर के वार्ड क्रमांक एक व दो मेरेंगाव बस्ती में दो स्थानो में बोर खनन कराया। बताया जाता है की संबधित वार्डो में बोर खनन कर इसे सीधे पेयजल आपूर्ती की जाने वाली पाईप लाईन से जोडा जाएगा। जिससे लोगो को गर्मी में आसानी से पेयजल की सुविधा प्राप्त हो सके। 


*0 मेरेंगाव बस्ती में पानी के लिए मारामारी*

ड्राई एरिया होने के कारण मेरेंगांव बस्ती वार्ड एक व दो में पूरे वर्ष भर यंहा के निवासियो को पेयजल के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पडता है। यंहा पर बारिश एवं ठंड में भी टैंकरो के माध्यम से पेयजल आपूर्ती की जा रही है। गुरूवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने मेरेंगाव बस्ती में बरगद पेड के समीप मुख्य मार्ग एवं बालक उमाशा के सामने केशला रोड में बोर खनन कराया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद खेदीबाई अमिला एवं सुरेश नेताम, विनोद डेहरिया उपस्थित थे। बताया जाता है की नगरीय निकाय इन दोनो स्थानो पर बोर करा कर इसे सीधे पाईप लाईन से जोडने के लिए कार्य कर रही है। पार्षदों ने बताया की मेरेंगांव बस्ती में पानी की भारी किल्लत है। पीएचई द्वारा समूह जल सयंत्र योजना से मेरेंगांव के पानी टंकी में पानी नही दिए जाने के कारण यहां पर प्रतिदिन टैंकरो के माध्यम से नगर पंचायत द्वारा पेयजल आपूर्ती की जाती है। लेकिन टैंकर आने का समय निर्धारित नही होने के कारण लोगो को पीने के पानी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पडता है। 


*0 गर्मी में पेयजल समस्या से निपटने बनाई कार्ययोजना*

गर्मी में नगर पंचायत के सभी वार्डो में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने जल विभाग के कर्मचारियो की साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर के सभी पंप आपरेटरो एवं जल विभाग के कर्मचारियो के साथ दो घंटे बैठक कर पेयजल से प्रभावित वार्डो एवं मोहल्लो तथा बस्तियो की जानकारी प्राप्त की तथा जल विभाग के कर्मचारियो व आपरेटरो से ही समस्या के निरकारण के लिए सुझाव भी लिया। नगर अध्यक्ष ने समस्या के निराकरण के लिए अभी से ही जल विभाग से जुडी सामग्री र्प्याप्त मात्रा में खरीदने तथा स्टाक में रखे हुए पुराने पंपो का मरम्मत कराने तथा जरूरत पडने पर नए पंपो की खरीदी के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में पीएचई के एसडीओ श्री धुर्वे, सीएमओ विजय पांडेय, उपयंत्री योगेश्वर सिह ठाकुर, जल विभाग प्रभारी निजाम साय पटेल सहित नगर के सभी पंप आपरेटर एवं जल विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। 


*0 पीएचई से मेरेगांव टंकी में पानी देने की मांग*

ब्लाक के आर्सेनिक प्रभावित 25 ग्रामो में पीएचई द्वारा नगर से शुद्ध पेयजल आपूर्ती की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया की मेरेंगाव सूखाग्रस्त एरिया होने के कारण यंहा की पानी टंकी को सीधे बोर से भरा नही जा सकता है। इसलिए विशेषकर हड्डी गोदाम एवं गौठान मेरेंगाव की टंकी में पानी देने की मांग उन्होने पीएचई से की है। नगर अध्यक्ष ने बताया की यदि हमे दो टंकीयो में पीएचई के डब्लूटीपी प्लांट से पानी मिल जाता है तो मेरेंगांव में हो रही पानी की किल्लत को दूर किया जा सकता है। नगर अध्यक्ष ने मार्च से जून महिने तक कम से कम तीन चार माह मेरेगांव की टंकियों में पानी देने की मांग पीएचई से की है। पीएचई के एसडीओ श्री धुर्वे ने नगर अध्यक्ष को आश्वस्त किया की उनके द्वारा गर्मी में इन टंकियो में पेयजल आपूर्ती के लिए दोनो समय पानी दी जाएगी। 


*0 कान्हे सहित अन्य कई वार्डो में पेयजल के लिए मारामारी*

मेरेंगाव ही नही नगर में कान्हे बस्ती सहित अन्य कई वार्ड में अभी से लोगो को पेयजल के लिए किल्लत का सामना करना पड रहा है। जानकारी के अनुसार नया बस स्टैन्ड, कब्रस्तान, चीरघर तरफ की आउटर कालोनिया, क्रिकेट मैदान, गायत्री मंदिर कालोनी, शहीद भगत सिंह वार्ड, परमेश्वरी नगर सहित अन्य कई इलाको में नगरवासियो को गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी की समस्याओ से जुझना पड रहा है। नगर अध्यक्ष ने बताया की प्रभावित वार्डो मे पेयजल समस्या के निराकरण के लिए निकाय ने काम करना शुरू कर दिया है।

रिपोर्टर :--केजन साहू (मोहला, मानपुर, अ चौकी )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes