खनियाधाना (जिला शिवपुरी)
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय इंग्लिश ओलंपियाड (सत्र 2025-26) में शिवपुरी जिला कलेक्टर महोदय एवं जिला पंचायत सीईओ सर के मार्गदर्शन में तथा जिला परियोजना समन्वय डी एस सिकरवार, एपीसी मुकेश पाठक के निर्देशन में खनियाधाना विकासखंड की 3 छात्राओं एवं बदरवास विकासखंड की 1 छात्रा का चयन हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ये छात्राएं अब ग्वालियर में आयोजित सम्मान समारोह में जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। चयनित छात्राएं एवं उनके विद्यालय: हिमांशी पाल ,शासकीय प्राथमिक विद्यालय, दुर्गापुर मायापुर ,रबीना लोधी ,शासकीय प्राथमिक विद्यालय, गरेठा ,लता लोधी ,शासकीय प्राथमिक विद्यालय, हर्षपुरा गुड़र एवं अवनी यादव ,शासकीय माध्यमिक विद्यालय, खातोरा (बदरवास) का चयन हुआ है आज यह अपने मार्गदर्शी शिक्षक कु वैशाली गांधी,कु रहमा परवीन,नरेंद्र सिंह यादव लक्ष्मी नारायण झा के साथ एवं अपने अभिभावकों को साथ लेकर रवाना हुई इससे पूर्व छात्राओं का खनियाधाना में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर वीआरसीसी संजय भदौरिया, बीएसी सत्येंद्र जैन, हारून खान, सीएसी अनिरुद्ध वर्मा, पंकज दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता एवं सुनील शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने छात्राओं का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।बीआरसीसी संजय भदोरिया ने छात्राओं की इस उपलब्धि का श्रेय छात्राओं की मेहनत, मार्गदर्शक शिक्षकों के समर्पण एवं सतत शैक्षणिक प्रयासों को दिया एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि खनियाधाना विकासखंड में पूर्व में आयोजित पहाडा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए 120 से 130 तक के पहाड़े सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया था।
लगातार मिल रही ऐसी उपलब्धियों से खनियाधाना विकासखंड शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन रहा है। इसके अतिरिक्त अभी हाल ही में खनियाधाना से बड़ी संख्या में नवोदय एवं अन्य आवासीय विद्यालयों में शासकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं का चयन हुआ है
