न्यूज़ नेशन 81 तहसील संवाददाता सोनभद्र अखिलेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र / ओबरा । ओबरा क्षेत्र में बन रही परियोजना को लेकर मज़दूरों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। भारती संविदा श्रमिक संगठन ने ठेकेदार कंपनी ओम कंस्ट्रक्शन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष मणि शंकर पाठक के नेतृत्व में मज़दूरों ने तहसील पहुंचकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि कंपनी द्वारा तय तारीख 28 मार्च 2026 तक भुगतान नहीं किया गया, बल्कि उल्टा साफ शब्दों में कह दिया गया कि न तो आज पेमेंट होगा और न ही फिलहाल कोई समाधान किया जाएगा।
धमकी का भी आरोप:
मज़दूरों का कहना है कि जो लोग अपने हक की मांग को लेकर साइट पर डटे हुए हैं, उन्हें गेट पास जमा कर बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है। इससे श्रमिकों में भारी आक्रोश है।
10 दिन बाद भुगतान का झांसा?
कंपनी की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि भुगतान 10 दिन बाद किया जाएगा, जिससे मजदूरों में असंतोष और गहरा गया है।
श्रमिकों की प्रमुख मांगें:
- लंबित वेतन का तत्काल भुगतान
- श्रम नियमों के तहत डिमांड बोनस, लीव अपडेट, नोटिस पे
- सभी मजदूरों का EPF (भविष्य निधि) जमा कराया जाए
आंदोलन की चेतावनी:
संगठन के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी परियोजना प्रशासन की होगी।
कुल मिलाकर, ओबरा में मज़दूरों के हक को लेकर यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो यह विवाद बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
