Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

Mangal Upay 2026 Effect: मंगल ग्रह का कुंभ में होगा उदय, 26 अप्रैल से फिरेंगे दिन, 6 राशियां होंगी मालामाल मिलेगा करियर-कारोबार में लाभ

Mangal Upay 202: मंगल के उदय से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जानिए कौन सी राशियों का गोल्डन टाइम आने वाला है।



Mangal Upay 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और स्थिति का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। ऐसे में जब मंगल अपनी स्थिति बदलते हैं या उदित होते हैं, तो इसका प्रभाव कई राशियों के करियर, व्यापार और आर्थिक पक्ष पर देखने को मिलता है। 26 मार्च को मंगल कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी राशियों के दिन बदलने वाले हैं। 



क्या होगा मंगल उदय का असर?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। जब यह ग्रह मजबूत होता है तो व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। कुंभ राशि में मंगल का उदय कई लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है, खासकर करियर और व्यापार के क्षेत्र में।

मेष राशि

इन जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि से 11वें भाव में मंगल उदय होने वाले हैं। ऐसे में व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे और निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी और सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। रणनीति में कुछ जरूरी और अहम बदलाव करने से मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। जॉब कर रहे लोग अपने ऑफिस टारगेट्स पूरे करेंगे। साथ ही अपने सहकर्मियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। 

मिथुन राशि

आपके लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का है। मंगल ग्रह आपकी राशि से नौवें भाव में उदय होंगे, जो आपको जबरदस्त लाभ पहुंचाएगा। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, वे अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। वहीं, कारोबारियों को सफलता मिलेगी। व्यापारियों को निवेश से बड़ा लाभ तो होगा ही और अपने क्षेत्र में नए और प्रभावशाली लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ाने में भी कामयाबी मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय व्यापार में विस्तार और लाभ का रहेगा। मंगल ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में उदय होने वाले हैं। ऐसे में सही फैसले लेने से अच्छा मुनाफा होगा। व्यापारियों को संबंधित निवेश से भारी लाभ कमाने का मौका मिलेगा और कारोबार का विस्तार भी होगा। जॉब वालों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और नए जॉब ऑफर मिलने के योग हैं।

मकर राशि

इन राशि जातकों के लिए मंगल उदय आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। मंगल आपकी राशि से दूसरे भाव में उदय होने जा रहे हैं। निवेश से फायदा मिलने की संभावना है और संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। आप निवेश से अपना घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था।

कुंभ राशि 

मंगल का उदय इस राशि के लोगों को विशेष लाभ देगा। मंगल आपकी राशि के पहले स्थान यानी लग्न भाव में उदय होने जा रहे हैं। इससे इस राशि के जातकों को व्यापार में तेजी आएगी और प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिसमें विदेश से जुड़े मौके भी शामिल हैं।

मीन राशि

यह समय आपके लिए आय बढ़ाने वाला हो सकता है। मंगल आपकी राशि से 12वें भाव में उदय होने जा रहे हैं, जो जॉब और व्यापारियों के लिए शुभ होगा। वहीं, नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं, व्यापारियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और नए इनकम स्रोत बन सकते हैं। जॉब वालों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से बढ़िया ऑफर मिल सकता है। इस राशि के जातक शेयर बाजार से भी लाभ कमा सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes