देवास जिले का सबसे बड़ा भगोरिया पर्व उदयनगर में लगा जिसमें हजारों की संख्य में आदिवासी लोग अपनी पौराणिक वेशभूषा में नजर आए।
भंगोरिया हाट में दूर दराज काम करने गए मजदूर भी लौटे एवं एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
भांगरोया पर्व में देवास भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव एवं बागली विधायक श्री मुरली भंवरा सहित कांग्रेस से उदयनगर ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष हज़ू जायसवाल एवं नंदू रावत कमल वास्केल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
उदयनगर भंगोरिया में लोगों ने पान जलेबी भजिया सहित झूलो का भी खूब आनंद लिया।
संवाददाता
मोतिलाल गोयल
