Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पूंजापुरा व आस पास के क्षेत्र में 9 दिवस तक चलने वाला सबसे बड़ा गणगौर माता का पर्व का सोमवार को समापन हुआ। NN81



न्यूज नेशन 81 संवाददाता 

मोतिलाल गोयल 

तहसील उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश 


पूंजापुरा व आस पास के क्षेत्र में 9 दिवस तक चलने वाला सबसे बड़ा गणगौर माता का पर्व का सोमवार को समापन हुआ।


 पूंजापूरा में  विशेषकर शीरवि समाज के द्वारा आकर्षक शिव पार्वती रथ का श्रृंगार किया गया एवं झांकी निकाली गई ।


ग्रामीण ने बताया कि सर्वप्रथम बाड़ियों में गेहूं के ज्वारे बोए जाते हैं एवं प्रतिदिन पूजन होता है। 


गणगौर पर्व में 9 दिन तक महिलाओं द्वारा मनौती वाले घरों पर जाकर झालरिया देकर गीत गाए जाते हैं। मक्का की धानी व भुने चने की प्रसादी (तमोल) बांटी जाती है। 


कई जगह पर दूल्हा दुल्हन बनकर महिलाएं समूह के रूप में इकट्ठी होकर बाग में पाती खेलती हैं।


 इस पर्व में माता लाने वाले श्रद्धालु प्रतिदिन पति पत्नी के जोड़े को अपने घर पर माता के पूजन के लिए तिलक लगाकर आमंत्रित करते हैं, 


तत्पश्चात ज्वारे का विसर्जन किया गया।इस मौके पर आस पास से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।


पूंजापुरा सरपंच मोहन राठौर एवं शनि मंदिर पुजारी जामसिह बाबा ने बताया कि हमारे यहां प्रतिवर्ष गणगौर माता का पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes