Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

क्षेत्र में 9 दिवस तक चलने वाला सबसे बड़ा गणगौर माता का पर्व का रविवार को पलासी शनि मंदिर में समापन हुआ - NN81



मोतिलाल गोयल 

तहसील उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश 


 क्षेत्र में 9 दिवस तक चलने वाला सबसे बड़ा गणगौर माता का पर्व का रविवार को पलासी शनि मंदिर में समापन हुआ 


जिसमें रायसिहपुरा रूपालीपुरा पलासी सुतारीपुरा सहित आस पास के 8 से 10 गावों के लोगे अपने अपने गावों से शिव पार्वती के आकर्षक रथ का श्रृंगार करके लाए।


ग्रामीण ने बताया कि सर्वप्रथम बाड़ियों में गेहूं के ज्वारे बोए जाते हैं एवं प्रतिदिन पूजन होता है। 


गणगौर पर्व में 9 दिन तक महिलाओं द्वारा मनौती वाले घरों पर जाकर झालरिया देकर गीत गाए जाते हैं। मक्का की धानी व भुने चने की प्रसादी (तमोल) बांटी जाती है। 


कई जगह पर दूल्हा दुल्हन बनकर महिलाएं समूह के रूप में इकट्ठी होकर बाग में पाती खेलती हैं। 


इस पर्व में माता लाने वाले श्रद्धालु प्रतिदिन पति पत्नी के जोड़े को अपने घर पर माता के पूजन के लिए तिलक लगाकर आमंत्रित करते हैं, जहां पूजन, गीत के बाद शनि मंदिर में साबूदाना खिचड़ी का वितरण किया गया। 


इस मौके पर आस पास से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes