Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 202.5 किलो डोडा चूरा जब्त, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार - NN81



भीलवाड़ा = जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी भीलवाड़ा एवं थाना पुर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 202.500 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। इस मामले में पंजाब निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई वरना कार को भी जब्त किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारस जैन व श्री बुधराज के निर्देशन तथा वृताधिकारी श्री राहुल जोशी के सुपरविजन में थाना पुर प्रभारी श्री कन्हैया लाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार 26 मार्च को डीएसटी के कांस्टेबल रमेश द्वारा सूचना दी गई कि एनएच-48 पर हमीरगढ़ से मांडल की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध हुंडई वरना कार (पीबी 03 बीबी 5376) डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी है और उसमें मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तलाशी ली तो कार में प्लास्टिक कट्टों में भरा 202.500 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से जसपाल सिंह रामदासिया (35) निवासी संगरूर एवं गुलजीत सिंह सांसी (30) निवासी संगरूर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम में शामिल:

थानाधिकारी कन्हैया लाल, एसआई जमना लाल पंवार, कांस्टेबल रमेश (डीएसटी), घीसूलाल, महेन्द्र कुमार, मनोज कुमार (चालक) एवं विक्रम सिंह का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes