Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्रीकृष्ण जन्म स्थान मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी - NN81



मथुरा - 

आज प्रयागराज हाईकोर्ट में श्री कृष्ण जन्म स्थान से शाही ईदगाह मस्जिद और मीना मस्जिद को हटाने वाले केस में सुनवाई होनी थी लेकिन नो एडवर्ड्स होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी, माननीय न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की डेट लगा दी है ,श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि हिंदू पक्ष चाहता है की सुनवाई जल्द से जल्द हो और मुस्लिम पक्ष चाहता है कि इस मामले को वरशिप एक्ट 1991 के सहारे लंबा खींचने  लेकिन उन्होंने कहा कि हमको न्यायालय पर विश्वास है ,जन्म स्थान से संबंधित सभी प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में जमा कर दिए हैं, मुस्लिम पक्ष के पास ना तो पानी का बिल है और ना बिजली का बिल है ,हिंदू पक्ष के पास जो भी प्राचीन साक्ष्य,जैसे खसरा खतौनी नकल ,पुरानी खेबट की नकल ,नगर निगम का असेसमेंट, रेलवे का मुआवजा , बिजली का बिल ,पानी का बिल आदि सभी पेपर फोटो यायालय में जमा कर दिया है । आज न्यायालय में बिंदु बाद तय होने थे लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी, इस अवसर पर एडवोकेट, बीनू सिंह एडवोकेट, गौरव पांडे मौजूद रहे और एडवोकेट एपी सिंह ऑनलाइन जुड़े थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes