Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विंध्या से नौरोजाबाद मार्ग जर्जर, डस्ट भरी सड़क से लोगों का चलना हुआ दूभर :-NN81



विंध्या से नौरोजाबाद तक जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है रोड में गिट्टियां फैली हुई है, जगह-जगह गड्ढों के कारण राहगीरों व टू व्हीलर छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विंध्या क्षेत्र के आसपास स्थित कोल माइंस से भारी भरकम वाहन कोयला लेकर लगातार इस मार्ग से गुजरते हैं। इन वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं, जिससे आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीणों को सांस लेने में तकलीफ तक होने लगी है।

लोगों का आरोप है कि कोल माइंस प्रबंधन द्वारा पानी का छिड़काव केवल नाम मात्र के लिए किया जाता है। नियमित रूप से पानी न डाले जाने के कारण सड़क पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराई जाए और समय-समय पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes