Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पति के सामने महिला से छेड़छाड़, विरोध पर दंपती से मारपीट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप :-NN81


अमरोहा। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें धमकाकर थाने से भगा दिया। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और बच्चों के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी। जब परिवार फूलपुर अदलपुर से आगे गांव नन्हेड़ा के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से खड़े ऋषभ ढिल्लो उर्फ गोलू, हर्षित और उनके दो अन्य साथियों ने महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मारपीट में महिला और उसके पति को चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना अमरोहा देहात पहुंचकर शिकायत दी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें ही डांट-फटकार कर भगा दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, इस संबंध में पुलिस का पक्ष समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes