Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

टिमरनी–सिराली में विकास पर सियासी बहस तेज, मनीष मागुल्ले ने उठाए सवाल :-NN81



हरदा जिले कि तहसील टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मनीष मागुल्ले ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में पिछले 15 वर्षों के विकास कार्यों को लेकर कई सवाल उठाए हैं और वर्तमान दावों पर प्रतिक्रिया दी है। 


मगोल्ले ने कहा कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की जनता सब जानती और समझती है। उन्होंने प्रश्न किया कि जिस क्षेत्र ने लगातार 15 वर्षों तक एक विधायक को जनमत का आशीर्वाद दिया, क्या उस अवधि में कोई विकास नहीं हुआ था? उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत और प्रारंभ की गई थीं।

उन्होंने सिराली नगर परिषद, रामपुरा खेल मैदान, सिराली कॉलेज भवन, सिराली–चारूवा मार्ग, पहटकला सयानी नदी पुल, मंडियों में विकास कार्य, सिराली बाईपास और मकड़ाई खारी पुल सहित क्षेत्र में हुए अनेक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी काम दो वर्षों में अचानक नहीं हो सकते, बल्कि उनकी नींव पहले ही रखी जा चुकी थी।

मंगोले ने कहा कि आजकल कुछ लोग रील और वीडियो के माध्यम से यह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि समस्त विकास केवल उनके कार्यकाल में हुआ है, जबकि विकास एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सोशल मीडिया की चमक-दमक से प्रभावित न होकर अपने अनुभव और सच्चाई के आधार पर निर्णय लें।

अपने बयान में उन्होंने पूर्व विधायकों — मनोहर लाल राठौर, उत्तम सोनगिरिया और संजय शाह — के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इन जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्वक और बिना प्रचार के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यों का भूमि पूजन तक सार्वजनिक रूप से नहीं किया गया, बल्कि चुपचाप क्षेत्र के विकास के लिए काम किया गया।

मंगोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ध्येय विकास और जनमत का सम्मान करना है तथा टिमरनी विधानसभा पूर्व में शांति का टापू मानी जाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि “टिमरनी–सिराली की जनता जागरूक है और सच पहचानती है।”

 संवाददाता अनिल मालवीय  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes