Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गौसेवा एवं गौ-रक्षा कार्यों के लिए हरि शेवा धाम ने बढ़ाए हाथ, निवाई की गौशाला समिति को सौंपा विशेष वाहन :-NN81

 
हरि शेवा धाम की ओर से श्री दादूदयाल गौशाला समिति को महिंद्रा केम्पर गौ-रक्षा एम्बुलेंस प्रदान 


भीलवाड़ा,16 फरवरी। गौसेवा एवं गौ-रक्षा के संकल्प को सशक्त करते हुए हरि शेवा धर्मशाला भीलवाड़ा की ओर से श्री दादूदयाल गौशाला समिति को एक महिंद्रा केम्पर गौ-रक्षा वाहन (एम्बुलेंस) प्रदान किया गया है। यह झरण्या गौशाला राजस्थान के टोंक जिले के निवाई कस्बे में बॉली रोड पर   स्थित है। इस पुण्य कार्य का शुभारंभ सोमवार को भीलवाड़ा स्थित हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।  गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर वाहन को गोवंश की सेवा हेतु समर्पित किया गया। शुभारंभ अवसर पर जनमानस में गौसेवा के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित करने की भावना से गौमाता के दो बछड़ों को वाहन में बिठाकर नगर भ्रमण कराया गया। वाहन की विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना पंडित सत्यनारायण शर्मा द्वारा सम्पन्न कराई गई। उल्लेखनीय है कि श्री दादूदयाल गौशाला समिति का संचालन गौ ऋषि संत प्रकाश दास महाराज के संरक्षण में किया जा रहा है। गौशाला को समर्पित किया गया ये गौ-रक्षा वाहन देशभर में भ्रमण कर गौसेवा के प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा ओर इसके लिए आमजन को जागरूक करेगा। ये वाहन मार्ग में मिलने वाले दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को त्वरित सहायता उपलब्ध कराते हुए नजदीकी पशु चिकित्सालय तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गोवंश सेवा वाहन समर्पित करने के साथ  महामंडलेश्वर द्वारा समिति को 5 लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक भी सौंपा गया। इस राशि में से 2 लाख रुपये हरि शेवा उदासीन आश्रम की ओर से वाहन के डीजल व्यय हेतु तथा 3 लाख रुपये हंसगंगा हरि शेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वाहन के सारथी एवं सेवाधार के मानदेय हेतु दिए गए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने उम्मीद जताई कि यह पहल न केवल गौवंश की रक्षा एवं सेवा को सुदृढ़ करेगी, बल्कि समाज में करुणा, संवेदना और सेवा भाव को भी नई दिशा देगी। हरि शेवा उदासीन आश्रम की यह प्रेरक पहल गौसेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस अवसर पर संत गोविंदराम, संत प्रकाशानंद, संत हरबान दास, ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर, चांदमल सोमानी, रविंद्र जाजू, सुरेश गोयल, अशोक मूंदड़ा, हनुमान अग्रवाल, रमेश मूंदड़ा, छीतरमल गेंगट, दिनेश विजयवर्गीय,  हीरालाल गुरनानी, ईश्वरलाल आसनानी, अम्बालाल नानकानी, हेमन दास भोजवानी,  बाबूलाल टाक, संजय राठी, पृथ्वीराज सिंह, आशीष, रिंकू, जय गुरनानी, कन्हैया लाल जगत्यानी, राजू कीर, पप्पू कीर, सुरजीत सरवा, प्रशांत, दीपक मेहता, संवार, सुरेंद्र, पुरुषोत्तम परियानी, लक्ष्मीचंद केशवानी, गोपाल नानकानी सहित हंसगंगा हरि शेवा भक्त मंडल व सनातन सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes