Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झारड़ा में दशा माता महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक श्री मद्भागवत कथा का आयोजन :-NN81




झारड़ा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

कथा व्यासपीठ से अमृतलाल व्यास (ग्राम सेकली) के मुखारविंद से अमृतमयी कथा का रसपान कराया जा रहा है । उनके प्रेरक प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए, सनातन धर्म की वैज्ञानिकता और संपूर्ण विश्व के लिए महत्वत्ता को समझाया ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार मांगीलाल कुमावत, पत्रकार संतोष शर्मा, प्रदीप बैरागी, राकेश डांगा, शेखर डांगा, सुरेश प्रजापत, संजय प्रजापत सहित घाट मोहल्ला के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन  "दशा माता महिला मंडल"  झारड़ा द्वारा किया जा रहा है । मंडल की मातृशक्ति ने आयोजन को अपनी उपस्थिति से भक्तिमय और मधुर बना दिया।

कथा के दौरान भजनों की मधुर स्वर लहरियों और भगवान के गुणगान से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

संवाददाता

प्रदीप बैरागी तहसील 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes