Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्क्रीनिंग शिविर हंडिया में दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई :-NN81



 खबर हे हरदा  जिले  से 25 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित सभी पेंशन योजनाओं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अन्तर्गत सभी पात्र हितग्राहियों के पेंशन फार्म तैयार कर पेंशन स्वीकृत करने एवं उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार करने हेतु जिले में स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि बुधवार को दिव्यांगजनों के चिन्हांकन एवं दिव्यांग प्रमाण-पत्र तैयार कराने हेतु स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी विशेषज्ञों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों से 151, शिविर स्थल पर 161 एवं विद्यालय में 154 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान दिव्यांगजनों को पात्रता अनुसार पेंशन एवं अन्य विभागीय योजनओं का लाभ प्रदाय किया गया।

संवाददाता अनिल मालवीय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes