हमीरपुर जिले में अवैध स्लीपर बसों का संचालन बेरोकटोक जारी है। राठ कस्बे के उरई रोड स्थित नहर बाईपास से दिल्ली जाने वाली बसें बिना वैध परमिट के चल रही हैं। इन बसों पर प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग की ओर से न तो कभी चेकिंग होती है और न ही कोई कार्रवाई की जाती है।
जानकारी के अनुसार, कई प्रमुख बसो का परमिट समाप्त हो चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह बस अभी भी सड़कों पर दौड़ रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस बस में सबसे अधिक अनियमितताएं पाई जाती हैं। मुनाफे के लालच में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है। साथ ही टैक्स चोरी कर प्रतिबंधित सामान की तस्करी भी की जा रही है।
रिपोर्ट - दिलीप राजपूत
हमीरपुर यू पी
