Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

किसानों के हित में बड़ा अभियान: फार्मर आईडी प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी: NN81

 


सुभाष चन्द्र राणा

NEWS NATION 81


औरैया 03 फरवरी 2026-

मा0 राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार/जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से फार्मर आईडी अभियान को गति देने हेतु प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद के सभी ग्रामों में जाकर फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया, उसके लाभ तथा आईडी न बनने पर सरकारी योजनाओं से वंचित होने की जानकारी देंगे।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि एग्रीस्टैक के तहत फार्मर रजिस्ट्री 15 मार्च 2026 तक पूर्ण की जानी है। पीएम किसान लाभार्थियों में से अब तक 1.53 लाख से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है। शेष किसानों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त से वंचित न होना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes