रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर
राजसमंद जिले के चारभुजा गढ़बोर में
चारभुजा मण्डल द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन 11 सो कलशों की शोभा यात्रा भगवा धर्म पताकाओं सहित अश्व,रथ राम,लखन,जानकी की झांकी से संपन्न
चारभुजा मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को चारभुजा कस्बे में आयोजित किया गया। जिसमें चारभुजा मंडल के सर्व समाज के हिंदू कार्यकर्ताओ ने पूर्ण सहयोग करते हुए मन्दिर चौक से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। जो शोभा यात्रा में आगे आगे रथ धर्म पताकाओं छोटे बच्चों द्वारा लेकर जय करो के साथ अश्व जिस पर महाराणा प्रताप एवं शिवाजी के साथ ही कस्बे के धर्म प्रेमी पुरुषओ के पीछे राम लखन जानकी के रथ के पीछे 11सो कलश लिए सज धज कर महिलाएं , बालिकाएं एवं विश्व हिंदू परिषद की बहिनें चल रही थीं। शोभा यात्रा कस्बे के ब्रह्मपुरी,मीराबाई चौक ,सूरज पोल ढलान होते हुए बस स्टैंड पहुंची यह शोभा यात्रा पूरे राजसमंद में सनातन संस्कृति को उजागर करने की छवि दिखा रही थी। इस शोभा यात्रा से ऐसे लग रहा था मानो आज सर्व हिंदू समाज जग गया हो।कलश यात्रामें संतो का सानिध्य के साथ सभा स्थल पहुंची जहां पंडाल भी एक बार छोटा पड़ गया ।वही धर्म सभा में पुरुषों से भी अधिक संख्या महिलाओं की नजर आई।मंच पर क्षेत्र के संतो के अलावा राष्ट्रीय संत बाल योगी संतोष नाथ महाराज जोजावर मारवाड़,संत माधव दास ,रघुवीर दास,संत लक्ष्मण दास, संत नारायण दास, संत मंगल दास , गोपाल दास सहित चित्तौड़ प्रांत के प्रवक्ता सुरेश चंद्र थे। जहां कार्यक्रम महाभारत माता दीप प्रज्वलन संतोष एवं अतिथियों द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया।जहां सेंट मेरा मेवाड़ स्कूल चारभुजा बालक बालिकाओं द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा बात किया गया वहीं लोड कृष्णा राम विद्यालय के बालक बालिका द्वारा चारभुजा नाथ ठाकुर जी कि छवि के साथ ठाकुर के फाग उत्सव कि झांकी निकाली । वही इस धर्म सभा कार्यक्रम के प्रवक्ता सुरेश चंद्र ने अपने उद्बोधन में कहां की आज पूरा देश खतरे में है हमें हिंदुत्व की भावना को समझना होगा हमें एक जुट होकर रहना होगा हिंदू घटा देश घटेगा। हमें हिंदूओ में हम दो हमारे दो की भावना को मिटाना होगा और जन संख्या आबादी को बढ़ाना होगा। तभी देश बढ़ेगा समाज बढ़ेगा । हिंदू समाज में हम गाय को माता मानकर उसकी सेवा करना पहली रोटी गाय को दे। देश ,समाज ,वेष भूषा,खान पान पर सभी धर्म प्रेमियों को उद्बोधन देकर सर्व हिंदू समाज को एक रहने की बात कही। सनातन बचेगा तो ही देश धर्म बचेगा।
संत बाल योगी संतोष नाथ ने वसुधैव कुटुंबकम् की बात कही है उन्होंने कहा की है हम बटेंगे तो कटेंगे की भावना से हमें आगे बढ़ना होगा। हमें हिंदुत्व की भावना को बढ़ाना होगा हिंदू शांत है तब तक ठीक है अगर जग गए तो चारों ओर विनाश ही विनाश नजर आएगा । उन्होंने लव जिहाद पर भी सम्मेलन में कहा कि हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दीजिए जिससे हमार हिंदू समाज का विनाश न बने उन्होंने जाती ,संप्रदाय ,वेषभूषा,खान पान के साथ ही आज समाज में प्रीवेडिंग ,रिसेप्शन सहित कार्य बंद करने होंगे जिसमें समाज बचेगा । नहीं तो हमारा देश, समाज बर्बादी की ओर बढ़ेगा। आज हमारे समाज में लव जिहाद होने के बाद माता-पिता को पहचानसे मना कर देते ऐसे में माता पिता को मजबूरन गलत कदम उठाने को विवश हो जाते है। धर्म सभा में आए सभी संतों का कस्बे वासियों द्वारा उपर्णा , सोल एवं भगवान चारभुजा नाथ की छवि भेंट कर आशीर्वाद लिया।अंत में संत योगी प्रत्येक मंगलवार शनिवार को हनुमान मंदिर के वहां प्रत्येक गांव कस्बे में हनुमान चालीसा का पाठ करना अनिवार्य होगा। इस सम्मेलन से
हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एंव चेतना प्रदान करने हेतु सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एंव सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां धर्म सभा में कई उद्घोष लगाए गए।धर्म सभा के अंत आए सभी संतो प्रवक्ता एवं कार्यकर्ताओं का आभार स्थानीय पूर्व सरपंच नाथूलाल गुर्जर द्वारा किया गया मंच का संचालन काजल वैष्णव एवं खुशहाल वैष्णव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी धर्म प्रेमियों समाज के लोगों ने भारत माता की आरती उतारी ।उसके बाद में धर्म प्रेमियों का सामूहिक भोज महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व हिंदू समाज के प्रसाद ग्रहण किया। इस विराट हिंदू धर्म सम्मेलन में लगभग साढ़े तीन हजार से भी ज्यादा संख्या रही ।जहां चारभुजा खंड के सभी मंडलों के ग्रामीण जन उपस्थित थे।
