Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिलाधिकारी ने बच्चों को दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का किया शुभारंभ: NN81

 

मुज़फ्फर महफूज़ संवाददाता कौशाम्बी


     कौशाम्बी /जनपद में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने प्राथमिक विद्यालय बबुरा में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया।

         मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का उद्देश्य 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इस अभियान में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

          मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जनपद के 06 ब्लॉक-कड़ा, कौशांबी, मंझनपुर, मूरतगंज, नेवादा एवं सिराथू में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों के माध्यम से 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की,कि अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से दवा का सेवन कराएं।

         जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को गंभीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाय तथा दवा वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

       इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा व प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर नीरज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes