Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालु की बड़ी भीड़ :-NN81



लोकेशन नारायणपुर- महाशिवरात्रि के पर्व पर नारायणपुर जिले के शिवालय में शिव की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का रविवार सुबह से छोटेडोंगर स्थित महादेव घाट शिव मंदिर, बस स्टेशन छोटेडोंगर शिव मंदिर, आमदाई घाटी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सुबह से ही महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई श्रद्धालु व्रत रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते दिखे। 

भगवान शिव का महत्व एवं पूजा 

महाशिवरात्रि को भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में एक विशेष स्थान प्राप्त है। यह पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है और भगवान शिव की उपासना, आत्मचिंतन तथा साधना की रात्रि के रूप में जाना जाता है। मान्यता के अनुसार यह रात्रि शिव-तत्व को समझने, आत्मिक शांति की अनुभूति करने और जीवन में संयम व संतुलन का भाव विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन से भी जोड़ा जाता है, जो बैराग्य और गृहस्थ जीवन के सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों और पुराणों में इस रात्रि का उदेख आत्मजागरण, ध्यान और उपवास के महत्व को रेखांकित करता है। श्रद्धालु इस दिन रात्रि जागरण, मंत्र जप और शिवलिंग पर जलाभिषेक के माध्यम से अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

छोटेडोंगर आमदाई में स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खान, पूजा और दर्शन के माध्यम से भाग लेते हैं। मंदिर परिसर में नियमित अंतराल पर अभिषेक और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय रहता है। सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार भजन कीर्तन और सामूहिक जागरण भी आयोजित किए जाते हैं।

वहीं शिव मंदिर के समीप नदी की दूसरी ओर वर्षों पूर्व बाबा बिहारी दास की इस स्थान पर एक कुटिया यह रहा करता था जिसमें रहकर यह पूजा पाठ और घोर तप किया करते थे जो आज उनके शिष्यों के द्वारा प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां पूजा पाठ किया जाता है। वहीं सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से भी इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि शिव मंदिर आमदाई घाटी में आये हुए स्थानी ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नारायणपुर श्री नारायण मरकाम एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम जी को छोटेडोंगर क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं एवं आमदाई शिव मंदिर की समस्याओं, मंदिर से लेकर नदी की दूसरी और तक पुल निर्माण को लेकर भी मांग रखी जिसे उनके द्वारा इस संबंध में शासन प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराने की आश्वासन दिया गया ।वहीं कांकेरबेड़ा छोटेडोंगर के निवासी कांशीनाथ नाग ने कांकेरबेड़ा को ग्राम पंचायत बनाने हेतु आवेदन के संबंध में अवगत कराया । जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने इस आवेदन के संबंध में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर आप लोगों को अवगत कराया जाएगा ।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो इस मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। एवं आमदाई घाटी शिव मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ निको जायसवाल कंपनी के द्वारा आए हुए भक्तों के लिए महा भंडारे का आयोजन किया गया । इस अवसर पर दंतेश्वरी पुजारी लिखराम बेलसरिया, ग्राम पटेल छोटेडोंगर दिपक बेलसरिया, जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी, जनपद सदस्य छोटेडोंगर सोंनसिंग कोर्राम, मंहगूराम दोदी, बिंदेश पात्र, लच्छनराम साहू, छोटेडोंगर थाना प्रभारी हरिशंकर ध्रुव एवं 84 परगना के गायता, मांझी,पटेल उपस्थित रहे ।

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes