Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले में करेंगे 12704.63 लाख रुपए का भव्य लोकार्पण और शिलान्यास :-NN81



एमसीबी/15 फरवरी 2026  जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिला प्रवास संभावित है, जिसे लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 2ः00 बजे पोड़ी ग्राउंड स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वे मालवीय नगर पोड़ी स्थित नगर निगम के मंगल भवन में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे, जहां जिले को 12704.63 लाख रुपए अर्थात 127 करोड़ से अधिक की विकास सौगात मिलने जा रही है इस दौरान मंगल भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण तथा नए विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 82 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जिन पर 3879.85 लाख रुपए की लागत आई है, वहीं 59 नए कार्यों का शिलान्यास 8824.78 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से किया जाएगा। कुल मिलाकर 141 विकास कार्यों के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलने जा रही है।

इन कार्यों में सड़क, पुल, भवन, स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्युत विस्तार, पेयजल व्यवस्था तथा नगरीय विकास से जुड़े अनेक प्रकल्प शामिल हैं, जिनसे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का औपचारिक स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से संक्षिप्त संवाद भी करेंगे। जिसमें जिले की भावी विकास योजनाओं की रूपरेखा साझा की जायेगी मुख्य कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री के जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगे। जहां अंगवस्त्र एवं तिलक से उनका स्वागत किया जाएगा। मंदिर परिसर में यज्ञशाला में हवन-पूजन, बाबा गुरु घासीदास की कुटिया में दर्शन तथा जगन्नाथ और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। आनंद बाजार में आम नागरिकों के साथ प्रसाद ग्रहण करने तथा मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम लगभग 4ः10 बजे हेलीकॉप्टर से आगे के गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज है और आमजन में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिले के लिए यह अवसर विकास की नई इबारत लिखने वाला साबित होगा।

रिपोर्ट - मनीराम सोनी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes