IND vs AFG: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
IND vs AFG: U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड की टीम पहुंच चुकी है। अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम का इंतजार हो रहा है। सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान फाइनल का टिकट पाने के लिए भिड़ेंगे।
IND vs AFG, Head to Head: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगी। इस मुकाबले की विजेता टीम 6 फरवरी यानी शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। ऐसे में अब सबकी नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं कि भारत और अफगानिस्तान में से कौन इंग्लैंड को फाइनल में चुनौती देगा
खेल
क्रिकेट
IND vs AFG: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
IND vs AFG: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
IND vs AFG: U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड की टीम पहुंच चुकी है। अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम का इंतजार हो रहा है। सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान फाइनल का टिकट पाने के लिए भिड़ेंगे।
Follow us on
Image Source : X/BCCI AND X/AFGHANISTAN CRICKET BOARDभारत बनाम अफगानिस्तान, U19 वर्ल्ड कप
IND vs AFG, Head to Head: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगी। इस मुकाबले की विजेता टीम 6 फरवरी यानी शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। ऐसे में अब सबकी नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं कि भारत और अफगानिस्तान में से कौन इंग्लैंड को फाइनल में चुनौती देगा।
यूथ ODI में भारतीय टीम का दबदबा
यूथ ODIमें भारत और अफगानिस्तान के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमें अब तक 12 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि अफगानिस्तान को केवल 2 बार सफलता मिली है। ये दोनों टीमें 2024 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि, अफगानिस्तान ने भारत को U19 लेवल पर आखिरी बार 2019 में हराया था और अब वह सात साल से चली आ रही हार की सीरीज को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों हार भी 2019 की ही द्विपक्षीय सीरीज में आई थीं, जहां अफगान टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी।
भारत बनाम अफगानिस्तान, हेड टू हेड (यूथ ODI)
कुल मैच खेले गए -12
भारत जीता - 10
अफगानिस्तान जीता - 2