Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वामन नगर, खामगांव में नागरिकों के हाल बेहाल — 20 दिनों से पानी बंद, रास्ता पूरी तरह खराब: NN81

 

खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र 

 खामगांव शहर के वामन नगर क्षेत्र में पिछले करीब 20 दिनों से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, वहीं सड़क खुदी होने और अधूरे काम के कारण आवागमन का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है।

खुदी हुई सड़क पर बड़े-बड़े गिट्टी-पत्थर पड़े होने से बच्चे स्कूल जाते समय गिर रहे हैं, वरिष्ठ नागरिकों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है और दोपहिया व चारपहिया वाहनों के टायर बार-बार पंचर हो रहे हैं। कई वाहन चालक चोटिल होने से बाल-बाल बचे हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ठेकेदार मौके से पूरी तरह गायब है और काम अधूरा छोड़ दिया गया है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगरपालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

वामन नगर के नागरिकों द्वारा मांग की गई है कि तत्काल पानी की आपूर्ति बहाल की जाए, सड़क को समतल कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए , लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वामन नगर के नागरिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार और प्रशासन की होगी। ऐसी जानकारी वामन नगर के नागरिकों द्वारा दी गई है

मोहम्मद फारूक , खामगांव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes