Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से नारायणपुर जिले के 166 जोड़े हुए लाभान्वित : NN81

 


लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर, 10 फरवरी 2026 // राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी अपनी कन्याओं का विवाह सादगी एवं सम्मानपूर्वक संपन्न कर पा रहे हैं।


वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के कुल 166 जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया, जिनमें 7 आत्मसमर्पित जोड़े भी शामिल हैं। इसी कड़ी में 10 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, माहका में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने के साथ-साथ दहेज प्रथा पर प्रभावी रोक लगाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने हेतु यह योजना प्रारंभ की गई है, जिससे लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश नवदम्पतियों तक पहुँचाते हुए सभी को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।


नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल ने भी नवदम्पतियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के मनोबल और आत्मसम्मान को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य कन्याओं के विवाह में आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को दूर करना, अनावश्यक खर्च पर रोक लगाना, सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना, सामाजिक स्थिति में सुधार लाना तथा दहेज प्रथा की रोकथाम करना है। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें 15 हजार रुपये की सामग्री एवं 35 हजार रुपये की राशि बैंक ड्राफ्ट या खाते के माध्यम से दी जाती है।


इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेण्डी, जिला पंचायत सदस्य श्री संतनाथ उसेण्डी, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री लुपेन्द्र महिलांग, परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं तथा नवदम्पतियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes