Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में 107 मरीजों का उपचार



नारायणपुर 27 फरवरी 2026// ग्राम पंचायत घमंडी के आश्रित ग्राम जटवर में 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय सुशासन एक्सप्रेस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत् विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। यह शिविर ग्राम पंचायत घमंडी के अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्रामों जटवार, घमंडी, कोगालीं, ओरछापार, कारकाबेड़ा, हिकोनार, गोडेलेमाका एवं वाडापेंदा के हितग्राहियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 107 ओपीडी थे, जिसमें मलेरिया जांच 84, पॉजिटिव 15, पी.एफ. मलेरिया 08, पी.वी. मलेरिया 05, मिक्स 02, टीबी स्क्रीनिंग 20, टीबी सैंपल 02, बीपी जांच 45, हाई बीपी 02, लो बीपी 03, शुगर जांच 15, हाई शुगर 00, लो शुगर 02, हीमोग्लोबिन जांच 21, नेत्र जांच 11, ए.एन.सी. जांच (गर्भवती महिलाओं की जांच) 06 और 80 लोगांे को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। शिविर में मौसमी बीमारियों जैसे खुजली, सर्दी-खांसी, दस्त, बुखार, कमजोरी, दर्द, घाव एवं गैस आदि से संबंधित मरीजों को भी परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में 10 सदस्यीय स्वास्थ्य टीम ने सेवाएं प्रदान कीं, जिसमें डॉ. बृजनंदन बनपुरिया, राजीव सिंह, डॉ. हेमेंद्र जुरी, प्रदीप देवांगन, सूरज साहू, रामनाथ उसेंडी, जयसिंह मांझी, नकुल पोटाई, कमलेश कुमार नाग और कु. चंद्रिका गोटा शामिल थे। यह शिविर उप स्वास्थ्य केंद्र वाड़ापेंदा के माध्यम से संचालित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र के ग्रामीणों को नजदीक में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

 

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes