Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री निवास 10 फरवरी 2026 को। 07 फरवरी 2025, शनिवार।: NN81

 

करतला/कोरबा (छत्तीसगढ़) से News Nation 81 संवाददाता-छविलाल राठिया की रिपोर्ट - आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तिथि और आगे बढ़ाने की मांग को लेकर आगामी 10 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास घेराव की चेतावनी दी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव वाददू आलम व विजय झा ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के किसानों की एक - एक दाना धान खरीदने  का वादा कर राज्य की सत्ता में आई भाजपा सरकार ने पहले किसानों का रकबा घटाया । टोकन के लिए किसानों को घंटों- घंटो इंतजार करवाया और आखिरी में कम धान खरीदी की । उन्होंने कहा कि आप नेताओं ने कहा धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग की थी, किन्तु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने केवल दो दिन ही वृद्धि की , जबकि आज भी प्रदेश के लाखों किसान धान बेचने से वंचित हैं। इससे नाराज आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री निवास घेराव करने का निर्णय लिया है । मुख्यमंत्री निवास घेराव करने से पहले राजधानी के फायर बिग्रेड चौंक में धरना - प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, जिसका नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल , देवलाल नारेटी एवं अभिषेक मिश्रा करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes