Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित,: NN81

 


जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश 

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान 

न्यूज़ नेशन 81

 जिला चिकित्सालय की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा


   आगर मालवा, 22 जनवरी। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला  रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों पर किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट  प्रस्तुत की गई।

    बैठक में नोडल अधिकारी रोगी कल्याण समिति द्वारा एजेंडा प्रस्तुत करते हुए जिला चिकित्सालय आगर में उपचार सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बड़े आरओ प्लांट स्थापित करने, क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक में समुचित ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पास सिस्टम लागू करने के प्रस्ताव रखे गए। बैठक में रोगी कल्याण समिति की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

    कलेक्टर ने  समिति की आय बढ़ाने हेतु नए विकल्प तलाशने, जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता सुधार, बायो मेडिकल वेस्ट का समय पर एजेंसी के माध्यम से निपटान, सामान्य कचरा एकत्रीकरण स्थल के निर्माण एवं सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

    कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से एक सामान्य कचरा वाहन भेजा जाए। बैठक में प्रकाश में आए अन्य राज्य स्तरीय बिंदुओं पर राज्य स्तर से समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार, सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील, नोडल अधिकारी रोकस डॉ. जितेन्द्र कैथवाल, आरएमओ डॉ. विजय सागरिया,, महिला बाल विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य श्री सुनील कुमार जैन उपस्थित रहे।बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक (अस्पताल प्रशासन) श्री राहुल पंड्या द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes