Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

डाक बंगले में गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई: NN81

 

@news nation81 

स्थान-बलिया उत्तर प्रदेश

। इसमें बीएलए 2 की नियुक्ति, मनरेगा बचाओ अभियान, संगठन विस्तार और एसआईआर मतदाता सूची पर चर्चा की गई


(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर) 

(News nation81)

(जिला संवाददता बलिया)


बलिया जनपद के रसड़ा डाक बंगले में गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें बीएलए 2 की नियुक्ति, मनरेगा बचाओ अभियान, संगठन विस्तार और एसआईआर मतदाता सूची पर चर्चा की गई।


बैठक में सभी प्रखंडों में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर मनरेगा मजदूरों को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों की समस्याओं को सुनेंगे और उनकी आवाज बनेंगे।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ राम ने कहा कि मनरेगा योजना गरीब और मजदूर वर्ग के लिए जीवन रेखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी का भुगतान हो पा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास करने और इसके स्थान पर लाए गए नए कानूनों को मनरेगा की मूल भावनाओं से अलग बताया। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए गांव से लेकर जिला स्तर तक संघर्ष करेगी।


वहीं, अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष परशुराम जी ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा योजना को खत्म करने और इसका नाम बदलकर कोई अन्य योजना बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के फायदे के लिए योजना का रूप बदलकर मनरेगा को समाप्त करने की कोशिश कर रही है।


कांग्रेस नेता मकसूद आलम ने कहा कि इससे भूमिहीनों की रोजी-रोटी का जरिया समाप्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस मनरेगा को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मनरेगा को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही, श्रमिकों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सूर्यकांत प्रताप जायसवाल, मुमताज अहमद, देवधर यादव, संतोष घनश्याम, लल्लन प्रसाद और छोटेलाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes