Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रसड़ा बस स्टेशन को बनाया जाएगा आधुनिक बस अड्डा : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह: NN81

 

@news nation81

सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में दिखा सामाजिक सद्भाव


(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)

(News nation81)

(जिला संवाददता बलिया)


(बलिया)। रसड़ा रामलीला मैदान में सामाजिक समरसता सहभोज एवं कंबल वितरण का भव्य कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरूषों ने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दरम्यान कार्यक्रम संयोजक श्रीनाथ मठ रसड़ा के महंत एवं महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी महराज द्वारा हजारों जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। समारोह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह एवं पूज्य अतिथि हथियाराम मठ के महंत एवं महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज रहे।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने रसड़ा बस स्टेशन को आधुनिक बस अड्डा बनाने का संकल्प लिया है उन्होंने कहा कि जब तक यह बस अड्डा  हाईटेक नहीं बन जाएगा तब तक वे परिवहन मंत्री का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रसड़ा रेलवे स्टेशन का तो बहुत विकास हुआ है लेकिन बस स्टेशन अभी तक पुराने स्वरूप में ही बरकरार है इसका आधुनिक होना रसड़ा के लिए गौरव की बात होगी। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि वह आज इस मंच से घोषणा करते हैं कि रसड़ा बस स्टेशन को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा जिसमें माल, रेस्टोरेंट एवं यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। उनके इस घोषणा के साथ पूरा पंडाल तालियों से गुंज उठा। महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक मंच पर नहीं जाते लेकिन अगर परिवहन मंत्री ने अपना वादा पूरा किया तो वह ऐसे हर मंच पर जाना पसंद करेंगे जहां नेतागण अपने वादों को पूरा करें। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, वशिष्ठ नारायण सोनी,  पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, इंद्रजीत सिंह, बाल्मीकि त्रिपाठी, भगवान पांडे आदि मौजूद रहे। संदीप सोनी जी ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes