Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बसंत पंचमी पर सिंहपुर गढ़ी श्री हनुमान मंदिर में भव्य मेला, श्री राम कथा व रुद्र महायज्ञ का आयोजन: NN81

 

हेडिंग:

लोकेशन: नौरोजाबाद // उमरिया

रिपोर्ट: मदनलाल बर्मन

उमरिया जिले की नौरोजाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहपुर के ऐतिहासिक सिंहपुर गढ़ी स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का शुभारंभ 16 जनवरी 2026 को कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया।

यह धार्मिक आयोजन अमलेश्वर धाम के श्री श्री 1008 श्री स्वामी भगत गिरी बच्चू महाराज जी के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। श्री राम कथा का वाचन कथावाचक पंडित श्री हरिओम शास्त्री जी (ग्राम करेला, जिला कटनी, मध्य प्रदेश) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें श्री राम के जन्म से लेकर बाल लीलाओं तक का भावपूर्ण वर्णन प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों के माध्यम से किया जा रहा है। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

यज्ञाचार्य श्री राम भूषण महाराज जी (ग्राम बेलदी) के द्वारा मूल पाठ, हवन एवं यज्ञ कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न कराया जा रहा है। सिंहपुर गढ़ी में समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम एवं यज्ञ अनुष्ठान होते रहते हैं, जिनसे क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यह गढ़ी गोंड राजाओं की ऐतिहासिक धरोहर मानी जाती है, जहां दक्षिण मुखी श्री हनुमान जी विराजमान हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से आराधना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

*कार्यक्रम के दौरान बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह कथा श्रवण करने पहुंचे*ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए यज्ञ की परिक्रमा किऐ

और दक्षिण मुखी श्री हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सिंहपुर गढ़ी के पुजारी रामकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1980–85 से लगातार बसंत पंचमी के अवसर पर यहां धार्मिक अनुष्ठान एवं भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। दूर-दूर से, जिले सहित कई प्रांतों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

मेले का आयोजन नौरोजाबाद पुलिस की निगरानी में सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 24 जनवरी 2026 को श्री राम कथा की पूर्णाहुति, यज्ञ विसर्जन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अमलेश्वर धाम के संत श्री भगत गिरी बच्चू महाराज जी की उपस्थिति में संपन्न होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे।


वाईट--बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes