करतला/कोरबा (छत्तीसगढ़) से News Nation 81 संवाददाता-छविलाल राठिया की रिपोर्ट 👉 22 जनवरी 2026 , गुरुवार आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री ,जगलाल राठिया के नेतृत्व में कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत-नोनबिर्रा में नोनबिर्रा से रामपुर रोड़ कोरबा- रायगढ़ एवं शक्ति जिले को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग आजादी के 78 - वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक रोड़ चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। जबकी रामपुर विधानसभा क्षेत्र क्र.20 से चुनकर आए कांग्रेस पार्टी के विधायक दशकों पहले एक जमाने में अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री हुआ करते थे। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए दुसरे नम्बर के (भाजपा) विधायक को छत्तीसगढ़ राज्य के गृहमंत्री बनने अवसर मिला। तब से लेकर आज तक रामपुर विधानसभा क्षेत्र हमेशा से उपेक्षा का शिकार होता रहा है। और आज भी आजादी के 78 बरस बीत जाने के बाद भी रामपुर विधानसभा क्षेत्र का (मुख्यालय) होने नाते हमेशा की तरह उपेक्षित और ठगा महसूस कर रहा। जबकि रामपुर विधानसभा मुख्यालय भी है। रामपुर व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, रामपुर के चारों तरफ से लोगों का रामपुर आना जाना लगा रहता है। परन्तु आज तक रामपुर से जिला मुख्यालय कोरबा जाने वाला रामपुर - नोनबिर्रा रोड़ का चौड़ीकरण नहीं हुआ है, यह रोड़ सिंगल रोड़ है। डबल चौड़ीकरण रोड नहीं होने से दिन प्रतिदिन इस रोड़ पर दुघर्टनाओ से जन हानि हो रही है। इसलिए नोनबिर्रा से रामपुर, नोनदरहा - कफरमार सीमा तक। एवं बेहरचुवा - बोकरदा तक। सुगम ,अच्छा और उच्च स्तरीय रोड़ बनाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिनांक 27-01-2026 को समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक। करतला ब्लॉक के अन्तर्गत नोनबिर्रा बस स्टैंड में आम आदमी पार्टी एवं क्षेत्र के जनता के द्वारा धरना प्रदर्शन कर धरना स्थल पर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आम आदमी पार्टी रोड़ की माँग को लेकर कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नोनबिर्रा बस स्टैंड में करेगी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।: NN81
Tags
