काबुल के रेस्तरां में हुआ जोरदार धमाका, 7 की मौत; कई घायल
घायलों में कई महिलाएं भी शामिल
इटली की गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) ‘इमरजेंसी’ ने बताया कि काबुल स्थित उसके शल्य चिकित्सा केंद्र में विस्फोट से प्रभावित 20 लोग आए, जिनमें से सात की पहले ही मौत हो चुकी थी। संस्था ने कहा कि हताहतों की संख्या अभी ‘‘अस्थायी’’ है। संगठन के अफगानिस्तान स्थित स्थानीय निदेशक देजान पैनिक ने बताया कि घायलों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को चोटें और खरोंचें भी आई हैं, जिनमें से कुछ की सर्जरी के लिए जांच की जा रही है।’’
दो चीनी नागरिक भी घायल
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने बताया कि विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, किसी के पास हताहतों की संख्या के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। चीन के सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने कहा कि विस्फोट में दो चीनी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। ‘सीसीटीवी’ के अनुसार विस्फोट एक रेस्तरां में हुआ। स्थानीय टेलीविजन स्टेशन ‘टोलो न्यूज’ द्वारा प्रसारित और अन्य वीडियो फुटेज में लोग एक सड़क पर दिख रहे हैं, जिनके पीछे धुआं और धूल उड़ती नजर आ रही है।