डग:- उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग झालावाड़ डॉ. ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 19 जनवरी 2025 को डग खण्ड की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन आयुर्वेद औषधालय डग में किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रभाकर वैष्णव ने की।बैठक में खण्ड अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभागीय आदेशों की यथोचित एवं यथाशीघ्र अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सर्दी के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों के उपचार एवं रोग-निरोधक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा औषधियों के समुचित भंडारण एवं रख-रखाव की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सभी आयुर्वेद औषधालयों को निर्धारित समय पर खोलने एवं बंद करने के निर्देशों की सख्ती से पालना करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में डॉ. शम्भूलाल, डॉ. पप्पूलाल, डॉ. गिरिराज नागर, डॉ. वरुण सिंह, डॉ. द्वारिका लाल, डॉ. नाहिद फातमा सहित अशोक कुमार बैरवा, प्रिया गौतम, दिनेश मीणा एवं अर्चना गालव उपस्थित रहे।
डग से न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता राहुल शर्मा की रिपोर्ट
