Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शीतलहर में गरीबों के मसीहा बने पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे, किया कंबल वितरण: NN81

 


संवाददाता- सुभाष चन्द्र राणा

NEWS NATION 81


खबर औरैया से आप को बताते चलें औरैया।क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया राजकुमार दुबे ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने आवास एवं विभिन्न गांवों में गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में निरंतर कंबल वितरण का कार्य करती आ रही हैं। उनके दरवाजे से कोई भी बेसहारा, गरीब या मजलूम व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता। वे गरीबों की पीड़ा को भली-भांति समझते हुए स्वयं जरूरतमंदों को चिन्हित कर सहायता प्रदान करती हैं।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार दुबे द्वारा औरैया क्षेत्र के कई गांवों में जाकर गरीबों को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही वे आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय लोगों की यथासंभव आर्थिक सहायता करने में भी सदैव आगे रहती हैं।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान गप्पन मिश्रा (प्रधान तिवरलालपुर), जीतू सेंगर (प्रधान धनऊपुर), कृपाल सिंह गुर्जर, निर्मल दुबे, आयुष दुबे, नवीस दुबे, संदीप दुबे, गिरजा शंकर दुबे, छक्की लाल (भौतापुर), सर्वेश बाथम, प्रबुद्ध गौतम (भौतापुर) सहित अन्य सहयोगी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे को गरीबों का सच्चा मसीहा बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes