संवाददाता – सुभाष चन्द्र राणा
NEWS NATION 81
औरैया जनपद की अजीतमल तहसील अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सो रही एक महिला पर अज्ञात जानवर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे महिला का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली अजीतमल पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किस जानवर द्वारा किया गया।
मौके पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, चौकी प्रभारी जमाल खान सहित पुलिस बल मौजूद रहा। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।
