Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सिंचाई व्यवस्थाओं की हकीकत जानने मैदान में उतरे सचिन यादव: NN81

 

खरगोन 

खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी

विधायक सचिन यादव ने नर्मदा घाटी की माइक्रो उद्वहन

सिंचाई परियोजनाओं का किया निरीक्षण


खरगोन/29 जनवरी 2026/, बलकवाड़ा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं की स्थिति एवं किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने गुरूवार 29 जनवरी को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना बलकवाड़ा, पंप हाउस बाल्यापुर, खेड़ी तालाब अघावन तथा अपर जमला तालाब (खेड़ी) का निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारी, तकनीकी अमला, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


पंप हाउस की कार्यप्रणाली की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान पंप हाउस बाल्यापुर की मशीनरी, विद्युत आपूर्ति, संचालन व्यवस्था एवं जल वितरण क्षमता की जानकारी ली गई। किसानों ने बताया कि कई बार समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस पर विधायक सचिन यादव ने अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने को कहा और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।


तालाबों की स्थिति पर चर्चा

खेड़ी तालाब अघावन एवं अपर जमला तालाब (खेड़ी) के निरीक्षण के दौरान जल संग्रहण, नहरों की स्थिति तथा रख-रखाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने तालाबों की सफाई, गाद निकासी एवं नहर मरम्मत की आवश्यकता बताई। श्री यादव ने कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसानों के हितों के विपरीत है।


अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण बैठक में सचिन यादव जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंप हाउस एवं तालाबों का नियमित निरीक्षण किया जाए। तकनीकी खामियों को प्राथमिकता से दूर किया जाए। किसानों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सिंचाई व्यवस्था में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखी जाए।

विधायक सचिन यादव ने कहा कि क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था सिंचाई पर निर्भर है। किसानों को पर्याप्त और समय पर पानी मिले, यह सुनिश्चित करना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा। निरीक्षण से किसानों में संतोष और उम्मीद का माहौल बना। ग्रामीणों ने अपेक्षा जताई कि निरीक्षण के बाद सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा और आने वाले समय में कृषि उत्पादन को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes