Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु वाहन चालको को यातायात नियमों की दी गयी जानकारी।: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

श्री धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के निर्देषन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह का किया जा रहा आयोजन।

भीलवाड़ा पुलिस की आमजन से अपील वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें पालन, ड्राईविंग करते समय न करें लापरवाही।

श्रीमान महानिदेशक पुलिस, यातायात,राजस्थान, जयपुर के आदेश क्रमांक 17449-17502 दिनांक 23.12.2025 की पालना में श्रीमान् धर्मेन्द्र यादव, आईपी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार जिले मे दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 29.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुगम एवं सुदृढ यातायात व्यवस्था हेतु आमजन में जागरूकता लाने के लिए शहर के मुख्य-मुख्य चैराहों पर आमजन को यातायात नियम यथा शराब पीकर, खतरनाक तरीके, गलत दिशा में वाहन नही चलाने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चैपहिया वाहन चलाते समय सिटबेल्ट लगाने एवं वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही गलत दिशा/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर वाहन चालको खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 281 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes