Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राइजिंग नेट क्रिकेट क्लब और साबिर अली क्रिकेट क्लब की टीम जीती - NN81


 रिपोर्टर विवेक लवानिया 

अकोला। अकोला के चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर सर्व समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे 33 वे चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में साबिर अली क्रिकेट क्लब ने बास सुजान क्रिकेट क्लब को 13 रन से हराया। दूसरे मैच में राइजिंग नेट क्रिकेट क्लब ने गढ़ी कालिया क्रिकेट क्लब को 40 से हराया।

दिन का पहला मैच साबिर अली क्रिकेट क्लब और बास सुजान क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साबिर अली क्रिकेट क्लब की टीम ने 16 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बास सुजान क्रिकेट क्लब की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 146 रन बनाए। मैच साबिर अली क्रिकेट क्लब की टीम ने 13 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच टीकम को मिला।

दिन का दूसरा मैच घड़ी कालिया और राइजिंग नेट के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर गढ़ी कालिया की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग नेट क्रिकेट क्लब की टीम ने 15 ओवर में सभी विकेट होकर 87 रन बनाए जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी गढ़ी कालिया क्रिकेट क्लब की टीम 15 ओवर में मात्र 47 रन पर ऑल आउट हो गई। और मैच राइजिंग नेट क्रिकेट क्लब की टीम ने 40 रन से जीता। मैन ऑफ़ द मैच चिराग को मिला। मैच की अंपायर अमित कोच, राजकुमार और उदयवीर चाहर रहे।

मैच के दौरान सर्व समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार जैकर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes